
पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के बसहिया बाजार पर रविवार की रात विभिन्न दुकानों में लगी आग से लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गये ।बताया जाता है कि रविवार की रात करीब नौ बजे बसहिया बाजार स्थित लालबाबू भगत के मिठाई दुकान में आग लग गयी और देखते ही देखते बगल में स्थित उमेश ठाकुर के सैलून को भी अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आस पास के सैकड़ों ग्रामीण दौड़े एवं आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की विभीषिका इतनी तेज थी कि किसी को भी पास जाने की हिम्मत नही हो रही थी ।सूचना पाकर पानापुर ,तरैया एवं मशरक थाने से अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुँची एवं घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।अगलगी की इस घटना में मिठाई दुकान एवं सैलून की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गए ।वही मैनुद्दीन मियां के चिकेन शॉप के अलावे हरिनंदन सिंह की दवा दुकान को भी आंशिक क्षति हुई है ।प्रत्यक्षदर्शियों के कहना था कि अग्निशमन विभाग की गाड़ी नही पहुँचती तो अगल- बगल के घरों को भी नुकसान पहुँचता ।हालांकि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नही हो पाया है।मौके पर पहुँचकर जदयू नेता रत्नेश कुमार भास्कर, अमित कुमार, कुन्दन कुमार,रामबाबू साह ने दुकानदारों से मुलाकात कर दुख प्रकट किया तथा नगद और तिरपाल सहयोग स्वरूप प्रदान किए।




Recent Comments