समस्तीपुर: देशी शराब बनाने के अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी , दो गिरफ्तार
न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
विभूतिपुर/26/12/17
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन गाँव मे स्थानीय पुलिस ने कापन गांव में छापेमारी कर देशी शराब बनाने के अड्डे का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने शराब बनाने के विभिन्न उपकरण व केमिकल को भी जब्त की है। इसमें शामिल दो लोगो को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।पुलिस गिरफ्त में आनेवाला अर्जुन राम व हरेराम राम बताया गया है।बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कापन पोखर पर बसे महादलित टोले में देशी शराब का निर्माण व बिक्री हो रही है।इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की।जहां से गिरफ्तारी व समानों की बरामदगी हुई है।




Recent Comments