दो पिकअप के टक्कर में एक ड्राइवर की मौत
छपरा : परसा थाना क्षेत्र के एसएच-73 पर हरपुर शिव मंदिर के पास दो अनियंत्रित पिकअप की टक्कर में एक चालक की मौत हो गयीं।जबकि दूसरे भान के चालक ने मौका पाकर भागने में सफल रहा।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच चालक को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया।जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया।मृतक चालक की पहचान वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र के कोमराहा स्टेशन निवासी बालिस्टर राय का पुत्र विकास राय बताया जाता है।




Recent Comments