सारण के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला

• विडियो कांफ्रेंस के जरीये सांसद के साथ बैठक में होंगे शामिल

छपरा. सतत विकास के कारण सारण देशभर में चर्चा का विषय है। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी आम जनता के हित में विकास के कार्याें को विभिन्न स्तर पर अंजाम देते रहते है। यहां के विकास कार्यों की समीक्षा कल लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला करेंगे। इसमें सांसद भी जुड़ेंगे साथ ही जिले के जिलाधिकारी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़ेंगे। विदित हो कि कोरोना महामारी के कारण जारी लॉक डाउन के दौरान हर समय, हर तरह की सहायता के लिए सांसद रुडी प्रयासरत है। इसके लिए उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र सारण में इस तरह की व्यवस्था कायम की है जिसे देखने और समझने के लिए केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने पूर्व में बैठक में भाग भी लिया है। पिछले दिनों बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी बैठक में शामिल हुए थे। इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश के प्रभारी भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ देशभर के भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस व्यवस्था को समझा और जाना है। इसी संदर्भ में शनिवार को लोकसभा के अध्यक्ष ओम विरला भी बैठक में भाग लेते हुए सारण लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा करेंगे।मालूम हो कि इधर सांसद राजीव प्रताप रूडी लॉकडाउन अवधि में क्षेत्र के लोगो से हमेशा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़ रहे है।साथ मे भी जिला स्तर के अधिकारियों को जोड़कर सामने आ रही समस्यों का निदान भी कराने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं ।इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस संकट काल में लोगो को मदद पहुचाने का अवसर प्रदान हो रहा है।जो कि सामाजिक कार्यकर्ता का क्षेत्र में पैठ बन रहा है।