समस्तीपुर :दूर देहात क्रिकेट कप पर सिरसी ने जमाया कब्जा , सिंघिया बना उपविजेता
न्यूज इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर।प्रखंड के मानाराय टोल में खेले जा रहे दूर देहात क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिरसी की टीम विजयी रही।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंघीयघाट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।जबाब में खेलने उतरी सिरसी की टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट से यह मैच जीत लिया।निर्णायक अमरेंद्र पंडित व अजय राय थे।समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता प्रभु नारायण झा ने की।संचालन माधव कुमार ने की।मौके पर थानाध्यक्ष असगर इमाम,राजद जिला महासचिव श्याम किशोर कुशवाहा,पूर्व उप प्रमुख निरंजन कुमार मुकेश,पत्रकार विनय भूषण,महंत गोपाल दास आदि थे।

अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया।मैन ऑफ थे मैच दीपक कुमार,मैन ऑफ दी सीरीज गुंजन कुमार को दिया गया।इसके अलावे कप्तान राम कुमार राय,कुणाल कुमार माधव कुमार को भी सम्मानित किया गया।




Recent Comments