परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर परिषद ने शहर के 36 जगहों पर अलावा की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया है. मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के जेपी चौक,अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड, रामराज मोड़, बस स्टैंड, आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई. इस दौरान शहर के जेपी चौक पर नगर सभापति सिंधु सिंह उपसभापति बबलू सा भाजपा नेता धनंजय सिंह वार्ड पार्षद रंजना श्रीवास्तव पार्षद जयप्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अलाव को जलाकर शुरुआत किया. इसके अलावा के विभिन्न चौक चौराहों के अलावा प्रमुख व भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने के आदेश पर अमल शुरू कर दिया गया है. विभिन्न चौराहों पर अलाव जल रहा हैं. लोगों ने कहा कि इससे उन्हें भीषण ठंड में काफी राहत मिली है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शहर के विभिन्न प्रमुख चौक चौराहों पर नगर परिषद की टीम ने अलाव जलाकर लोगों के लिए सुविधा प्रदान कर दी है. शेष सभी चिन्हित किए गए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी गई है.