सारण :अवैध देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
—-
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
—-_
डोरीगंज/सारण 
डोरीगंज पुलिस ने डोरीगंज बाजार स्थित एक घर में छापेमारी कर 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि डोरीगंज बाजार स्थित अपने घर में संजय चौधरी अवैध रूप से महुआ का देशी शराब का निर्माण कर बेचता भी है। जिसको ले घर पर छापेमारी कर 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ धंधेबाज  संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब जब्त कर थाना ले आया गया वही धंधेबाज को जेल भेज दिया गया ।