एकजुट हुए निजी चिकित्सक,बनाया प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति
तरैया(सारण)26.06.2018:
चिकित्सक की समस्याओं के लेकर प्रखण्ड के निजी चिकित्सक एक जुट होकर प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति बनाया है।समिति के एक वर्ष पूरे होने पर प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति का वर्षगांठ मनाया गया।मंगलवार को नेवारी गाँव मे प्रखण्ड के निजी चिकित्सकों का एक समनेलन किया गया।जिसमें संगठन को मजबूती से पंचायत से लेकर प्रखण्ड तक तथा प्रखण्ड से लेकर अनुमंडल तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया।चिकित्सकों ने अपने समस्याओ को सरकार तक पहुचाने का निर्णय लिया गया।डॉ त्रिलोकीनाथ सिंह ने कहा कि जैसे विकलांगो के लिए सरकार दिव्यांग शब्द का प्रयोग कर रही है वैसे ही निजी चिकित्सक को कोई झोला छाप डॉक्टर नही कहे सरकार निजी चिकित्सकों के लिए एक बेहतर शब्द का सरकार मान्यता दे।तथा निजी चिकित्सकों के मान सम्मान की रक्षा के लिए सरकार कदम उठाये।सम्मेलन में क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों को सॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त मौके पर समिति के सचिव डॉ.मनोज पंड़ित, अध्यक्ष डॉ विरेन्द्र गिरी,डॉ रंजीत सिंह,डॉ असलम,डॉ रामप्रवेश राय, डॉ रमेश सिंह,ध्रुव कुमार,डॉ रंजीत सिंह,डॉ राजकिशोर साह, डॉ संतोष कुमार सिंह,डॉ हरेन्द्र सिंह,डॉ श्रीराम तिवारी,डॉ विनोद सिंह,डॉ पिसी सिंह,डॉ अशोक सिंह,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह,विधायक मुद्रिका प्रसाद राय अन्य मौजूद थे।विधायक ने कहा कि मैं निजी चिकित्सकों की समस्याओं को विधान सभा मे उठाऊंगा।
*रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी ने निजी चिकित्सकों को सिखाया उपचार के गुड़*
प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के सम्मेलन में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने निजी चिकित्सको को विभिन्न रोगों के लक्षण और उनके उपचार के गुड़ सिखाये और कहा कि बेहतर उपचार के लिए रेफरल अस्पताल से सहयोग ले और रोगियों को रेफरल अस्पताल भे भेजें।प्रभारी ने बताया कि टीबी तीन प्रकार का होता है।टीबी के मरीजो का दवा अब मार्केट में नही मिलेगा।मार्केट में कुछ चिन्हित दुकानदारों के पास ही या सरकारी अस्पताल में यह दवा मिलेगी।अब बिना सरकारी अस्पताल के सूचना के कोई निजी चिकित्सक टीबी के मरीज का उपचार नही करेगा।कालाजार,कुष्ठ,प्रसूति महिला एवं बच्चों के टीकाकरण के बारे में प्रभारी ने चिकित्सको को बताया।और बेहतर उपचार के गुड़ सिखाये।उक्त मौके पर रेफरल अस्पताल के डॉ एबी शरण एवं अमनौर पीएचसी के चिकित्सक राजीव पंडित तथा अन्य निजी चिकित्सक मौजूद थे।




Recent Comments