
समस्तीपुर: खानपुर सात निश्चय के अंतर्गत 29 लाख की लागत से योजनाओं का किया गया शिलान्यास
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
खानपुर
खानपुर प्रखंड के खैरी पंचायत स्थित सिरोपट्टी गाव में वार्ड 13 के में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना व् सीओ हेमन्त कुमार दास,बीडीओ स्थानीय मुखिया सुदामा देवी,एवं जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने संयुक्त रूप से हर घर नल का जल योजना का शिल्यानाश नारियल व् फीता काट कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि 29 लाख रुपया की लागत से यहाँ योजनाएं चालू होगी जिससे यहाँ के लोगो को शुद्व पेयजल मिलेगा।उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है।इस योजना से यहाँ के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।तथा बाल विवाह, दहेज प्रथा व् शराब पर भी विशेष रूप से लोगो को बीच चर्चा किये।
वही जदयू के किसान प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष शम्भू चौधरी ने कहा कि यहाँ के लोगो मे इस योजना के क्रियान्वयन होने से हर्ष है।तथा पानी की समस्या से निजात मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जल की बड़ी समस्या हो जाती है।इस योजना के क्रियान्वयन होने से सभी लोगो को शुद्ध पेयजल मिलेगा।इससे लोगो को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी।इसे सही तरीके से समाज में लागू करने की आवश्यकता है।इसकी देख रेख ग्राम पंचायत को ही करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अरविन्द चौधरी ने किया।संचालन कौसल कुमार चौधरी ने किया।कार्यक्रम के मौके पर स्थानीय लोगो ने विधायक अशोक कुमार मुन्ना,सीओ हेमन्त कुमार दास,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,उपप्रमुख धर्मेन्द्र कुमार को मिथिला परम्परा के अनुसार चादर,पाग,व् फूल की माला से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मौके पर जेई अजित कुमार दिवाकर,वार्ड अध्यक्ष पानो देवी,वार्ड सचिव इंद्रजीत कुमार चौधरी,पंचायत सचिव वलराम पासवान,सत्यदेव चौधरी,अरुण कुमार महतो,श्रीकान्त सिंह,त्रिलोकी सिंह,रामविलास महतो,रामबली चौधरी,मनोज कुमार कुशवाहा,शिवशंकर सिंह,वालेश्वर राय,गुलाब अंसारी,वीरेन्द्र कुमार उर्फ रामसागर महतो,दिनेश कुमार महतो,सुरेंद्र प्रसाद सिंह,पशुपति गिरी,रामशंकर यादव,सवीना कुमारी,महेश महतो,आदि उपस्थित थे।




Recent Comments