
समस्तीपुर के साकेत राज ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा सांसद कार्यक्रम में किया प्रतिनिधित्व
रिपोर्ट:केशव बाबू/नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में संपन्न हुए राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम 2019 में समस्तीपुर जिले के प्रतिनिधि के रूप में साकेत राज ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में 26 एवं 27 फरवरी को देशभर के प्रत्येक जिले से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बिहार से कुल 40 प्रतिनिधि चयनित हुए थे जिसमें समस्तीपुर से नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक साकेत राज का चयन राष्ट्र युवा संसद कार्यक्रम के लिए किया गया।इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया जिसका प्रसारण पूरे भारत में व्यापक स्तर पर किया गया कार्यक्रम में साकेत राज द्वारा प्रतिनिधित्व करने पर जिला युवा समन्वयक महोदय नरेंद्र राय, महिला कॉलेज समस्तीपुर की शिक्षिका डॉ शीला मैम ,डॉ अभिलाषा मैम, साकेत के माता-पिता ,लेखापाल श्री उमेश प्रसाद, विविन प्रखंड के स्वयं सेवकों ने हर्ष व्यक्त किया।उधर इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक महोदय केशव कुणाल एवं युवा सौर्य के अध्यक्ष निधि कुमारी ने साकेत राज की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सदा अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।




Recent Comments