समस्तीपुर:राजनीतिक दल के लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कर रहे हैं अपमान-डॉ. शम्भु

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) : प्रखंड के पतैलिया में समाज सेवी व पुर्व मुखिया ऋषिकेश सिंह के यहाँ धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शंभू कुमार ने कहा की सभी राजनीतिक दल के लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अपमान कर रहे हैं।और वोट के लिए समाज में आरक्षण की राजनीति कर जातिवाद को बढावा दे रहे हैं जिससे समाज में आपसी टकराव की स्थिति बनती जा रही हैं जो समाज एवं राष्ट्र के लिए खतरा है।जनसंख्या वृद्धि के कारण पद का सृजन होना चाहिए जो सरकार नहीं कर रही है पद रिक्त हो रहे हैं सरकार नियुक्ति नहीं कर रहीं हैं।जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं पढा लिखा युवा बेरोजगारी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं पारिवारिक जीवन में आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक सदस्यों के बीच सौहार्द बिगर रहे हैं।शासक आरक्षण,जातिवाद,छेत्रवाद के नाम पर युवा वर्ग को गुमराह कर रहे है,समाज में आपसी वैमनस्यता को बढावा दे रहे हैं।शिक्षा को तमाशा बना दिया गया है पढाई के समय कोई पदाधिकारी जॉच नहीं करते है परीक्षा के समय बच्चों के साथ अपराधी के जैसे जॉच किया जाता है।13 रोस्टर सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सरकार सम्मान करे अध्यादेश लाने पर अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगा।जिसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा, सवर्ण आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर के अपनी एकता का परिचय दें एवं आरक्षण जातिवाद की राजनीति करने वालों को आगामी चुनाव में जबाब दे।