समस्तीपुर: उपद्रव मामले में सात गिरफ्तार

#न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू :
रोसड़ा:
रोसड़ा तीन माह पूर्व रोसड़ा में हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने फिर से करवाई शुरू करते हुए छापामारी अभियान चलाकर मामले के दोनों पक्षों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी से अन्य आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।आरोपियों यह सोचकर निश्चित है कि अब पुलिस द्वारा उनको गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। परंतु फिर से हुई गिरफ्तारी से अन्य आरोपी में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में डगवर टोली के मोहम्मद चमन,थतिया गांव के मिश्रा, मुरादपुर के शतीस सिंह, गुदरी बाजार के आकाश कुमार, उर्फ बंटी महतो,मिर्जापुर के गोपाल शर्मा उर्फ आदित्य,व संदीप लाल एवं साहियारडीह के विवेक सिंह बताये जाते हैं।मिली जानकारी के अनुसार DSP अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की दो टीम बनाया गया। जिसमें एक टीम थाना अध्यक्ष एच एन सिंह के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में छापामारी शुरू की। वहीं दूसरी टीम dsp स्वयं नेतृत्व कर रहे थे।थाना अध्यक्ष ने बताया कि शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान जारी है।