उप प्रमुख का चुनाव, तैयारी पूरी

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को उप प्रमुख का चुनाव प्रशासनिक देखरेख में किया जाएगा। इसको ले प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ संजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेखा कुमारी, विधि व्यवस्था के लिए सीओ रामेश्वर राम उपस्थित रहेंगे। उपप्रमुख बनने के लिए एक उम्मीदवार को आठ बीडीसी सदस्य की आवश्यकता है जबकि प्रखंड में कुल 15 बीडीसी सदस्य हैं। यह जानकारी बीडीओ सुलेखा कुमारी ने दी। ज्ञात कि उप प्रमुख पद के लिए जयजोर पंचायत के बीडीसी सदस्य मुन्ना कुमार गुप्ता तथा आंदर पंचायत के बीडीसी सदस्य विकास कुमार पिंटू अपनी उम्मीदवारी का दावा कर रहे हैं।