जर्जर व ध्वस्त मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

बनियापुर (सारण) : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी विदेशी शराब से भरी ट्रक से विदेशी शराब उतार खपाने की गुप्त सुचना पर सहाजितपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कारवाई के तहत छापेमारी कर 310 पेटी मे 2009 लीटर शराब बरामद किया.मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई का है.जहां ट्रक से शराब उतार एक र्जजर एंव ध्वस्त मकान के अंदर छुपाया जा रहा था.पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी शराब तस्कर भागने लगे जिसे छापेमारी को गई पुलिस बल ने पीछा भी किया मगर अंधेरे का लाभ उठाते हुए सभी तस्कर फरार होने मे सफल रहे.बरामद सभी शराब ब्राण्डेड कम्पनी आफिसर च्वाइस के है जिस पर हरियाणा प्रदेश के अम्बाला फैक्ट्री से निर्मित होने का रैपर लगा हुआ है.छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थाने के एएसआई रामनाथ सिंह के र्फद बयान पर सहाजितपुर थाने मे तेरह ज्ञात एंव दो अज्ञात शराब तस्करो के विरूद्ध बिहार उत्पात मद्य निषेद्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी र्दज की गई.शराब तस्करो की पहचान भागने के क्रम मे स्थानीय चैकिदार एंव स्थानीय लोगो के द्वारा की गई.जिन शराब तस्करो के विरूद्ध प्राथमिकी र्दज की उनमे सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई निवाशी मुन्ना ठाकुर,मनोहर ठाकुर,राजेश ठाकुर,कामेश्वर ठाकुर नजीबा निवाशी मिथुन प्रताप,पवन सिंह पिपरा निवाशी वरूण कुमार सिंह,सुवोध सिंह,विकेश सिंह मेढुका निवाशी मुकेश साह,दिलीप साह धवरी निवाशी उमाशंकर तिवारी एंव पंचमहला निवाशी जितु सिंह सहित दो अज्ञात है जिनके ट्रक चालक एंव सहचालक होने की अशंका जतायी जा रही है.ट्रक से बरामद शराब मे 180 पेटी प्रत्येक पेटी मे 180 एमएल के 48 पीस,30 पेटी प्रत्येक पेटी मे 375 एमएल के 24 पीस वही त्रिभुवन ठाकुर के ध्वस्त एंव र्जजर मकान से 72 पेटी प्रत्येक पेटी मे 180 एमएल के 48 पीस एंव 28 पेटी प्रत्येक पेटी मे 375 एमएल के 24 पीस आफिसर च्वाइस ब्राण्ड के शराब है.भारी मात्रा मे शराब बरामद होने से स्थानीय ग्रामिण हतप्रभ है.ग्रामिणो को भनक भी नही थी की उनके गांव मे इतने बड़े व्यापक पैमाने पर शराब की तस्करी होती है.शराब बंदी के वावजूद इतने बड़े स्तर पर शराब बरामदगी र्चचा का विषय बना रहा एंव कई तरह की र्चचाए व्याप्त रही.थानाध्यक्ष रामविनय पासवान ने बताया की नामजद शराब तस्करो की गिरफ्तारी हेतु उनके संभावित ठिकानो पर छापेमारी की जा रही है.थाने की पुलिस शराब तस्करो से सख्ती से निबटेगी.




Recent Comments