समस्तीपुर::सत्याग्रह आंदोलन की हुई शुरुआत

#न्यूज इनपुट -केशव बाबू:
समस्तीपुर भोला टाँकीज, अटेरन चौक एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर आँभरब्रीज बनाने, रेल कारखाना को दिए गए 64 करोड़ रूपये से पी ओ एच कार्य शुरु करने, कर्पूरीग्राम- ताजपुर- महुँआ-हाजीपुर रेल लाईन निर्माण करने, माधुरीचौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्वार करने, समस्तीपुर स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेन का परिचालन करने समेत अन्य मांगों को लेकर आज डी आर एम के समक्ष सर्वदलीय संगठन रेल विस्तार एवं विकास मंच के झंडे- बैरन तले अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।
अध्यक्षता मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय एवं संचालन भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।सभा को संबोधित चीनी मिल मजदूर यूनियन के शशिभूषण शर्मा, रालोसपा के लाल बाबू महतो, लोजपा के नीरज भरद्वाज, राजद के रामविनोद पासवान, विश्वनाथ राम, कांग्रेस के डोमन राय,भाकपा माले के प्रो० उमेश कुमार समेत डाँ० विजय कुमार वर्मा, शिवशंकर राय, रामाशीष राय, नन्दू महतो, गनौर राय, लाल बहादुर राय, मनोहर कुमार राम, एस एस जयपुरियार, रामजान महतो, शंभू राय, विश्वनाथ ठाकुर समेत अन्य दर्जनों नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में तैनात मजिस्ट्रेट से वार्तालाप के बाद 11 सूत्री मांग- पत्र डी आर एम को सौपकर मांग पूरा करने अन्यथा रेल जाम आंदोलन चलाने की घोषणा की गई।




Recent Comments