अमनौर विधायक के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा, निकाला आक्रोश मार्च


अमनौर (सारण) :शुक्रवार को स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा के खिलाफ लोगों ने आक्रोश मार्च निकाल विरोध जताया .विधानसभा क्षेत्र के सोनहो भाता हरेराम ब्रह्मस्थान परिसर में पहुंचे चार दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुषों ने विधानसभा क्षेत्र में विधायक द्वारा विकास कार्यों में शिथिलता बरते जाने, जनवितरण प्रणाली, सहित अन्य योजनाओं में व्यापक धांधली बरते जाने के खिलाफ हाथ में भ्रष्टाचार के विरोध में स्लोगन लिखी तख्ती लिये विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने अपने पुत्र को पी.ए.बना कर जनवितरण प्रणाली से लेकर अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में कमिशनखोरी को बढ़ावा दिये हुये है , जिस कारण योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है.

विधायक अपने लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं. उनलोगों ने कहा कि विधायक द्वारा उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है. जिससे विकास कार्य ठप हो गया है. प्रर्दशनकारियों ने इसको लेकर स्लोगन लिखे हाथों में तख्तियां लिए सोनहो बाजार में आक्रोश मार्च निकाला. वहीं विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की. प्रर्दशनकारियों ने आगे कहा कि इसमें सुधार नहीं आई तो पुरे विधानसभा क्षेत्र में व्यापक रूप से आन्दोलन शुरू किया जाएगा. उक्त मौके पर मुख्य रूप से पिंटू मिश्रा , मनमोहन मिश्रा, कामेश्वर सिंह,मिथलेश सिंह , संजीत राम, संजय कुशवाहा, प्रभात तिवारी, रौशन कुमार, अजय कुमार, गुड्डू सिंह पिंटू सिंह, कालूमाँझी, घनश्याम सिंह, राजेश जी,देवंती देवी, सुशीला देवी, शिवपातो देवी, आदि चार दर्जन से अधिक लोग शामिल थे. इधर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने इन आरोपों से इंकार किया .