समस्तीपुर:सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत पर शोकसभा
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
बिथान
बिथान प्रखंड के बेलसंडी संकुल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलसंडी में कार्यरत शिक्षक अर्जुन कुमार मुखिया की सड़क दुर्घटना मे असामयिक मौत शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।इस क्षति को निकट भविष्य में भरा नहीं जा सकता है।
उक्त बातें बिथान प्रखंड के नियोजित शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने उनको श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए कही।ज्ञात हो कि बिथान प्रखंडन्तर्गत बेलसंडी संकुल के उत्क्रमित मध्य विधालय,बेलसंडी के नियोजित शिक्षक अर्जुन कुमार मुखिया की मौत रामपुर(हसनपुर)मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बुधवार को हो गई।मृतक शिक्षक टेम्पो पर सवार थे।
बोलेरो और टेम्पो की टक्कर में टेम्पो खाई मे गिर गई।टेम्पो के नीचे दब जाने के कारण उनकी मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया था। कल पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शिक्षक का शव इनके पैतृक गाँव पार बखारी पहुँचा।सैकड़ों की संख्या मे प्रखण्डाधीन विद्यालय के शिक्षक उनके घर पर पहुँचकर अपने जुझारू साथी को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए अंतिम विदाई देने के बाद दाह संस्कार मे भाग लिया । साथ हीं बेलसंडी संकुल समन्वयक कृष्णदेव कौशल की अध्यक्षता में मृतक शिक्षक जहाँ कार्यरत थे उस उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलसंडी पर शोक सभा का आयोजन कर मृतक शिक्षक की आत्मा के शांति हेतू एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस सभा में बी पी एन पी एस एस के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार विमल,उपाध्यक्ष प्रभात कुमार,टी एस यू एन एस एस के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार रमण, सचिव बलविजय कुमार,उपाध्यक्ष जयजय कुमार,बीआरपी गुणानंद प्रसाद, विश्वनाथ यादव,मो० चश्मुद्दीन, गोपाल राय,प्रेमचन्द्र पटेल,रामाश्रय राय,प्रवीण कुमार पंकज,कामेश्वर कालेलकर,मनोरंजन प्रसाद यादव,अवधेश कुमार आर्य, संजीव कुमार ,रमेश कुमार,फुलेंन्द्र कुमार फूल,सिकंदर ठाकुर,इन्दल कुमार,संतोष कुमार ठाकुर, संतोष कुमार,राकेश कुमार रवि,मनीष कुमार सिंह, जीवन यादव,ब्रजेश कुमार विमल,राजेश कुमार यादव, राकेश कुमार गाँधी, शशिभूषण प्रसाद, लालबाबू यादव,राणा शक्ति ,संतोष कुमार सहनी,रामचन्द्र राम,किरण कुमारी, संजू कुमारी आदि उपस्थित थे ।





Recent Comments