समस्तीपुर:भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिणी मंडल की गई बैठक
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
आज भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिणी मंडल की बैठक सुरौली पंचायत के मुखिया सह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार के निजी आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने की। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस को प्रत्येक बूथ पर मनाने का निर्णय लिया गया। और उसकी कार्य योजना बनाई गई। मौके पर सुरौली पंचायत के उप मुखिया उपेंद्र यादव ओर सेनानिवृत शिक्षक श्यामनंदन महतो जी ने भाजपा की सदस्यता ली। बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा कर जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार और जिला मंत्री दिनेश ठाकुर को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला महामंत्री उपेंद्र कुशवाहा, सुरौली पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार, मंडल प्रभारी शिवचंद्र प्रसाद सिंह, विधानसभा विस्तारक आजाद चंद्रशेखर, सतीश कुमार झा, दीपक झा, कृष्ण मोहन झा, रामनाथ झा, प्रभाकर पासवान, भोला राम, दिनेश ठाकुर, राजेश यादव, मंजय लाल पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे




Recent Comments