समस्तीपुर:संत सम्राट सदगुरु कबीर आश्रम यज्ञ प्रारंभ
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू विभूतिपुर

विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट में सोमवार को दो दिवसीय संत सम्राट सदगुरु कबीर ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया ।इस यग्य का आयोजन में कबीर मठ के मठाधीश बाबा गरीबदास के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें इस कार्यक्रम में ज्ञानी साहेब, हरिराम बाबा ,रामचंद्र साहेब, बिहारी दास, रामविलास साहिब के द्वारा कबीर ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ प्रवचन गीत के माध्यम से किया गया। उन्होंने कबीर दास जी के विचारों को व्यापक रूप से रखते हुए कहा कि मूर्ति पूजा की जगह कर्म पूजा करना चाहिए। मनुष्य ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक अपने काम को करते हुए ईश्वर की आराधना करें इससे बड़ा और कोई धर्म नहीं है ऐसा करने से आत्मा को शांति मिलती है.
इस यज्ञ के आयोजन में रामसेवक ,रामदेव महतो, राम शगुन दास ,उमेश दास ,प्रमोद भगत ,विश्वनाथ पासवान ,बिरेनदर सेठ ,रंजीत ठाकुर ,ध्रुव साहनी ,आनंद लाल ,प्रमोद साहनी ,रंजीत साहनी, किंजल देव प्रसाद ,राजेश महतो आदि ने सहयोग कर रहे थे।




Recent Comments