सारण :बोलेरो की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप हुआ घायल, पुलिस ने बोलेरो को किया जब्त

अमनौर /सारण

स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर काॅलेज के पास बोलेरो की ठोकर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके उपचार के लिए अमनौर पीएचसी भर्ती कराया गया. घायल व्यक्ति तेजा भगत का पुत्र उमेश भगत बताया गया है. इधर ठोकर लगने के बाद ग्रामीणों ने उक्त बोलेरो को व चालक को अपने कब्जे में लिया. सुचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत कराया. तथा बोलेरो को जब्त कर थाने ले गई.