सारण/ तरैया
थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव में अपने ससुराल आये एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गरखा थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी पप्पू सिंह अपने पत्नी के साथ अपने ससुराल रामकुमार सिंह के घर गवन्द्री तीन दिन पहले छठ पर्व करने के लिए आया था।शनिवार को तबियत खराब होने पर एक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से गरखा जाकर निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद दवा लेकर गवन्द्री आ गये।रविवार के सुबह में अचानक तबियत खराब होने पर हिचकी आई और उनकी मौत हो गई।मुखिया संजीव कुमार सिंह व ग्रामीणों के सहयोग से गरखा पीएचसी भेजा गया।जहाँ गरखा पीएचसी में उनका जांच कराया जिसमें उनका जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है।वही तरैया रेफरल अस्पताल के मेडिकल टीम ससुरालवालों के परिजनों का जाकर जांच किया।जिसमें एक महिला का जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है।उक्त महिला को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।




Recent Comments