समस्तीपुर:भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर:
विभूतिपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा विभूतिपुर दक्षिणी मंडल की बैठक राघोपुर हाई स्कूल के हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुरारी झा ने किया। संचालन महामंत्री राजेश यादव ने किया।

इस मौके पर उपस्थित विधानसभा प्रभारी अजीत कुशवाहा ,मंडल प्रभारी अभिषेक झा,विधानसभा विस्तारक आजाद चंद्रशेखर, मंडल महामंत्री दीपक झा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सुंदरम पराशर,ललित यादव,केशव कुशवाहा,एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में 2019 में होने वाली लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।




Recent Comments