सारण :छात्र हित की विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा अनदेखी को लेकर छपरा में छात्र राजद ने कैंडिल मार्च कर जताया विरोध 

छपरा 
शुक्रवार  को छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व मे शहर के म्युनिसिपल चौक से थाना चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।  छात्र राजद के विश्वविद्यालय  अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरिकेश सिंह ने जो 25%छात्रो का रजिस्ट्रेशन वापस करने का फैसला किया है । इससे यह प्रतीत होता है कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत जयप्रकाश नारायण जी के नाम से यहाँ के लोगो मे जो प्रेम है । उसको मिटाना चाहती है इसीलिये जयप्रकाश विश्वविद्यालय  छपरा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।  जिसका परिणाम सत्र मे 3 साल बिलंब बिना शिक्षक की पढ़ाई बिना लैब की डिग्री बिना पुस्तकालय की कालेज जिससे यहा के छात्र मजबूरन दुसरे विश्वविद्यालय मे जाना पड़ रहा है । शायद जेपी आंदोलन को यह लोग भुल गए है जयप्रकाश नारायण जी के विचार धारा की हमारी पार्टी है जयप्रकाश नारायण जी के नामो को मिटाने की जो साजिश  बिहार सरकार एवम् केंद्र सरकार कर रही है,यह छात्र राजद कभी सफल नही होने देगा। 19/12/17 से गाँव गाँव जाकर लोगो को छात्रों के साथ हो रहे अन्याय को बताएगा। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष बलवंत सिंह सोनु यादव बिशाल सिंह राठौड़ मनीष यादव रोमी सिंह दीपक कुमार,अमन आर्या,रचित भारती,रवि मिश्रा,सुमनत, सुमित,आलोक, आदी सहित दर्जनों लोग मौजुद थे।