ठंड लगने से रसोइया की हुई मौत

तरैया।
प्रखंड के पोखरेड़ा पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पोखरेड़ा नोनिया टोली में कार्यरत  रसोइया बिक्रमा साह का ठंड लगने से मौत हो गई।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक लालबाबू राय ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत रसोइया की रात्रि में ठंड लगने से मौत हो गया।रसोइया के  निधन पर विद्यालय के शिक्षकों व रसोइयों ने शोक प्रकट किया। शोक प्रकट करने वालों में शिक्षक सुशील कुमार,विनोद कुमार साह, अलिसा प्रवीण,सुनीता देवी, रसोइया शिवमती देवी,सोमवती देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।