
खसरा-रूबेला टीकाकरण का शुभारंभ
मढौरा (सारण):स्थानीय रेफरल अस्पताल में एम आर टीकाकरण की शुरुआत एक दिवसीय शिविर लगाकर किया गया।शिविर में पहुँचे स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय की मौजूदगी में दर्जनों बच्चो के बीच टीकाकरण करते हुए अभियान की शुरुआत की गई।इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वस्थ्य बच्चे देश की सम्पत्ति है। टीकाकरण अभियान से बच्चों के निरोग रहने की संभावना बढ़ेगी, और इस भयंकर बीमारी से निजात मिलेगी। उन्होंने अस्पताल प्रबन्धन को सक्रिय होकर प्रत्येक बच्चो तक टिका उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।वही अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीरेश कुमार ने बताया कि 15 जनवरी से एम आर रूबेला और खसरा से बचाव का टीकाकरण करना है। जिसमे 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण करना है।जिसके लिये एक टीम गठित कर सभी स्कूलों एव आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस दौरान अस्पताल शिविर में पहुचे बच्चो को टीकाकरण के साथ ही बचाव एव इसके लक्षण की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।इस दौरान अस्पताल प्रबन्धक सुशील कुमार गौतम सहित अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments