छपरा के क्षत्रिय छात्रावास में बाबू वीर कुंवर सिंह की 160 वीं जयंती पर विजयोसत्व समारोह सम्पन्न , छात्रावास के जीर्णोद्धार की जगी आस

#मनोकामना सिंह /दैनिक खोज खबर डेस्क :-
छपरा :बुधवार को क्षत्रिय छात्रावास में बाबू वीर कुंवर सिंह की 160 वीं विजयोसत्व मनायी गयी । विजयोत्सव समारोह की अध्यक्षता कामेश्वर सिंह और संचालन प्राचार्य प्रेमेंद्र रंजन सिंह ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लवली आनंद व आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद थे । जिनको पगड़ी और तलवार देकर सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुये श्री आनंद ने कहा की वो और उनका परिवार क्षत्रिय समाज का पुरोधर रहा है , वो भी प्रयास करेंगे की क्षत्रिय छात्रावास का जीर्णोद्धार हो । इसके पहले बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि की और कहा की बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोस्तव से सिखने की जरूरत है। आज के युवाओं को क्षत्रिय सामज सबको लेकर चलने वाली है।


मंच पर वीर गाथा का गान प्रियंका सिंह द्वारा किया गया। जबकि आगत अतिथियों का स्वागत अजीत सिंह ने किया । समारोह में भूमिदाताओ बैदनाथ सिंह,श्रीप्रकाश सिंह,सतेन्द्र सिंह,निर्मल सिंह,नंदकिशोर सिंह,धनञ्जय सिंह को मुख्य रूप से को मंच पर सम्मानित किया गया ।सभा को मुख्य रूप से सम्बोधित श्री जितेंद्र सिंह बड़वा, जयप्रकाश सिंह,नागेंद्र सिंह,ओम सिंह,पूर्व विधायक जनक सिंह,केशव सिंह,रमाकांत सिंह सोलंकी, अजय सिंह,अजय सिंह मुखिया, नित्यानंद सिंह, अमरेंद्र सिंह डिक, रमाकांत सिंह डब्लू नगर पार्षद, सीपीएस के निदेशक हरेंद्र सिंह सहित अन्य ने भी किया। सभी ने आजादी की लड़ाई के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के आदम्य साहस की स्मरण कर आज के युवा वर्ग को भी व्यवस्था परिवर्तन के लिये आगे आना चाहिये, जिससे समाज का हित हो सके । समारोह सभा को सम्बोधित करते हुए वीर कुंवर सिंह विजयोस्तव के प्रवक्ता डॉ विशाल सिंह राठौर ने कहा की हमे अपने पूर्वजो से सिखने की जरूरत है। बाबू वीर कुंवर सिंह आजदी के लड़ार्इ में अपनी अहम् भूमिका निभाई थी।इस अवसर पर सभी ने क्षत्रिय छात्रावास की जीर्णोद्धार के लिये प्रयास तेज करने की बात कहीं ।
धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र सिंह मुखिया ने किया । मंच पर विशेष स्वागत गान में सीपीएस स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।मंच पर कई लोगो को इस कार्यक्रम के लिए पगड़ी और साल देकर स्वागत किया गया जिसमे मुख्य रूप से राजा सिंह,चन्दन सिंह,वीरेंद्र सिंह ,डॉ विशाल सिंह राठौर,कृष्णमोहन सिंह,मुरारी सिंह को किया गया।
छपरा के क्षत्रिय छात्रावास में बाबू वीर कुंवर सिंह की 160 वीं जयंती पर विजयोसत्व समारोह सम्पन्न , छात्रावास के जीर्णोद्धार की जगी आस




Recent Comments