समस्तीपुर:अनियंत्रित ऑटो के पलटने से हवलदार व होमगार्ड घायल

न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
समस्तीपुर
समस्तीपुर नगर थाना के भोला टॉकीज चौक के समीप ऑटो पलटा , ऑटो पर सवार दो पुलिसकर्मी घायल।जिसे इलाज के लिए ले जाया गया सदर हॉस्पिटल ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर चोरी के आरोप में सुनील कुमार नामक एक युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया था।जिसको लेकर हवलदार रामप्रीत पासवान एवं होमगार्ड दीपक जागरी कैदी को लेकर समस्तीपुर रेल न्यायालय में हाजिर कर उसी ऑटो के जरिए मंडलकारा पहुंचाने जा रहे थे। ऑटो ड्राइवर की लापरवाही के कारण भोला टॉकीज चौक के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा। जिसमें सवार हवलदार रामप्रीत पासवान और होमगार्ड दीपक झा घायल हो गए ।घायल हालत में भी सुनील झा नामक चोर के साथ अपना इलाज करवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं दीपक झा ने बताया घटना की सूचना रेल पुलिस को दे दी गई है एवं अस्पताल पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से अपने इलाज करवाने में जुट गए हैं । वही दुर्घटनाग्रस्त ऑटो के ड्राइवर एवं ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दोनों घायल पुलिसकर्मी का इलाज शुरू कर दिया है।