डकैती के तीसरे दिन भी परिजनों भय व दहशत

परवेज अख्तर/दरौली (सिवान) :
थाना क्षेेेत्र के रामपुुर सरेयां गांव में गुरुवार की रात हुई भीषण डकैती केे तीसरे

दिन परिजन भय एवं दहशत से उबर नहीं पाए हैं। उनके चेहरे पर अब भी

डकैतों का खौफ है। घर के मुखिया राजकिशोर वर्मा का कहना है कि मेरे लिए

यह एक अप्रत्याशित एवं आश्चर्यजनक घटना है। मैं कभी सपनों में भी नहीं सोचा था

कि मेेरे घर में इस तरह की वारदात होगी।

बताते चलें कि गुरुवार की देेर शाम मे थाना क्षेेत्र के रामपुर सरेया गांंव में दो

दर्जन डकैैतों द्वारा राजकिशोर वर्मा के घर में घूस परिजनों को हथियार के बल पर

बंधक बना जेेेवर एवं नकदी सहित लगभग साढे़ छह लाख की संपत्ति लूट

की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के तीसरे दिन पुलिस डकैैैतों की सुुुराग

लगाने मे असफल रही है। हालांकि परिजनों का कहना है कि गांव में आए बरात में

शामिल होने आए मेरे छोटे पुत्र के दो दोस्त मेरे यहां खाना खाने आए हुए थे

और उसी दौरान डकैतों द्वारा डकैती की घटना अंजाम दिया गया। इससे

शक की सूई उन्हीं दोनों के तरफ जा रही है। डकैती के दौरान दोनों दोस्त

युवकों के हावभाव शक के दायरें में प्रतीत हो रहा है। गौरतलब है कि

राजकिशोर वर्मा के छोटे पुत्र उपेंद्र वर्मा का बर्तन एवं ज्वेलरी की दुकान

थाना क्षेत्र के पिपरहिया चट्टी पर है। खाना खाने आए दोनों परिचित

पिपरहिया चट्टी के आस पास गांव के हैं और उपेंद्र का दोस्त बताए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि डकैती कांड को हर एंगल से

जांच की जा रही है। जल्द ही डकैती कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

—