◆10 फ़रवरी से 16 फ़रवरी तक चलेगा सभी विधान सभा में प्रशिक्षण
◆सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी करेगे अपने विधान सभा की मैनिटरिंग

छपरा (सारण) परिसदन छपरा में जद यू के सभी सारण जिला से विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकरी एवम जिले के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षो के साथ संयुक्त बैठक कर बैठक को संबोधित करते जद यू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि विधान सभावार कार्यकर्ताओ की प्रशिक्षण शिविर को हम सभी को मिलकर सफल बनाना है।आगामी 10 फ़रवरी से 16 फ़रवरी तक जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रो में तिथिवार बूथ स्तर के अध्यक्ष बूथ सचिव सहित जद यू से जुड़े साथियो के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होना है।जिसमे अपने अपने विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रखड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष कार्यकर्ताओ की बैठक का प्रशिक्षण शिविर की सफल बनाने के लिए प्लान तैयार करे।सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण में बढ़ चढ़ कर अपना भागीदारी सुनिश्चित करे बैठक मे प्रदेश पदाधिकरी मे भोला सिंह ,डाo इँद्र्काँत शर्मा उर्फ बबलू शर्मा ,रिशिदेव प्रसाद ,रत्नेश पटेल ,प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डाo क्रमशः विशाल सिंह राठौड़ ,कुसुम रानी ,इमतेयाज परवेज ,जयप्रकाश महतो ,ईस्वर राम ,रमेश चौरसया ,विकाश कुमार ,रवीकुमार ,इन्द्रजीत सिंह पटेल ,डाo सीo पीo सिंह।,रणवीर सिंह ,राकेश भारती ,ओमनाथ भारती ,जदयू मीडिया सेल जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज




Recent Comments