सड़क बनाने की मांग
परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : शहर के राजेंद्र चौक से थाना तक सड़क जर्जर होने से व्यवसायियों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यवसायियों ने सड़क बनाने की मांग सांसद जनार्दन सिग्रीवाल व विधायक हेमनारायण साह से की है। मांग करने वालों में व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद,
हरिशंकर प्रसाद, मुन्ना कुमार, संतोष कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, मुन्ना कुमार, विकाश कुमार, सत्येंद्र कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार, रवींद्र कुमार, शैलेश कुमार, टुनटुन सिंह आदि शामिल हैं।
—
ट्रेलर में बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत
बड़हरिया : थानाक्षेत्र में मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रेलर में
अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के सफी छपरा निवासी मेहंदी मियां के पुत्र बिहारी आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।
—




Recent Comments