संजय विजित्वर (हाजीपुर)- मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिलान्तर्गत 306 आरटीपीसीआर जांच हेतु सैम्पल लिए गये, वहीं 176 ट्रूएनेट(Truenat) के सैंपल लिए गए हैं। वैशाली जिला के अन्तर्गत कुल 3236 एंटीजेन टेस्ट किए गये जिसमें से 21 पोजिटिव पाये गये हैं।इस प्रकार कुल 3718 जांच के लिए सैंपल लिया गया।इस क्रम में14 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।बीते शुक्रवार को वैशाली जिलान्तर्गत कुल 20 संक्रमित व्यक्ति पाये गये थे।