मांझी(सारण)। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर सोमवार को मांझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तजिया जुलूस निकालने पर सरकार द्वारा पूरी तरह रोक लगा दिए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जुलूस निकालने तथा डीजे बजाने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से इबादत की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में सीओ धनंजय के अलावा मुखिया संजीत साह पूर्व मुखिया अख्तर अली उमाशंकर ओझा रमेश यादव हसनुद्दीन खान भोली खान भोलू खान पिंटू ओझा अरविंद सिंह तथा नुरुल खान आदि अनेक लोग मौजूद थे।