
इसुआपुर का लाल सेना में बना लेफ्टिनेंट


इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर प्रखंड के सहवाँ गाँव का विकास कुमार सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर पदस्थापित हुआ । बतादें की सहवाँ पंचायत के सहवाँ गांव के हीं विजय सिंह का पुत्र विकास 06 जुलाई 2011 को सेना में सिपाही के पद पर मेरठ में ज्वाईन किया था । वहीं अपनी पढाई को जारी रखते हुए विकास ने अपनी पढाई आर्मी कैडेट कालेज में की और परीक्षा पास कर 2 जनवरी 2015 को भारतीय सैन्य अकादमी से जुङ गया । वहीं 8 दिसम्बर 2018 को अपनी ट्रेनिंग पूरी कर महार रेजमेन्ट इनफेट्री में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाईन किया । अपने 2 भाई और 2 बहनों में विकास तीसरा नम्बर है । वहीं विकास के पिता विजय सिंह भी आर्मी के नायक पद से 2005 में सेवानिवृत्त और दादा भोला सिंह इसुआपुर ब्लाक से नाजीर के पद से 1998 में सेवानिवृत्त हुए थे । विकास की लेफ्टिनेंट के पद पर 29 दिसम्बर को ग्वालियर में ज्वाईन करेंगे । विकास के लेफ्टिनेंट बन जाने से गाँव के आस पास के लोगों में काफी खुशी का माहौल है । वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने विकास को बहूत-बहूत शुभकामनायें दिं और कहा की विकास ने अपने पंचायत, प्रखंड और सारण जिले का नाम रौशन किया है ।




Recent Comments