
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने ग्रामीण किराने की दुकान पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिसमें दुकान पर बैठे पांच लोग घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए वही ट्रैक्टर चालक टैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर पंचायत के ही पूर्व मुखिया की बताई जा रही है। घायलों की पहचान खजुरी गांव निवासी युगल साह का पुत्र मोहन साह, मोहन साह की पत्नी रीता देवी, पुत्री सोनी कुमारी दुसरी पुत्री सपना कुमारी और चकिया गांव निवासी राम इकबाल सिंह का पुत्र लालबाबू सिंह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देख दो को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि घर के दरवाजे पर किराने की दुकान हैं उसी पर परिवार के सदस्य बैठे हुए थे वही एक ग्राहक भी सामान खरीद रहें थें कि एकाएक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक जो बच्चा था उसने अनियंत्रित होकर दुकान पर चढ़ा दिया जिसमें सभी घायल हो गए।




Recent Comments