मांझी। कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर इस वर्ष देश में लॉक डाउन लागु होने की वजह से पिरे तरीकत बाबूजान खां संजर के कोहड़ा गांव स्थित मजार पर सालाना जलसे का आयोजन नही किया गया। गुरुवार को सीमित संख्या में परिजनों समेत अन्य लोगों के द्वारा पहुंच कर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए संजर साहब के मजार पर चादरपोशी की गई। वहीं लोगों ने देश के लिए कोरोना संकट से मुक्ति व अवाम की खुशहाली की दुआ मांगी गई। संजर साहब के सुपुत्र व जिला पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान खान ने बताया कि इस वर्ष उर्स पर खर्च होने वाली राशि असहाय व जरूरतमंदों के बीच राशन आदि राहत सामग्री पर खर्च करने का निर्णय लिया गया है। आस-पास के गांवों से चिन्हित 250 जरूरतमंद परिवारों को कमिटी की ओर से कूपन उपलब्ध कराया गया है। जिसे जमा कर वे कोहड़ा बाजार के एक अधिकृत किराना दुकान से चावल, आटा, दाल आदि सामग्री का उठाव कर सकेंगे। चादरपोशी के मौके पर कई लोग मौजूद थे।