दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया रेलवे स्टेशन के बानुछापर गुमटी से 100 गज की दूरी पर अहले सुबह ट्रेन की चपेट में आने से‌ जिस महिला की मृत्यु हुई है, उसकी शिनाख्त कर ली गई है. महिला का नाम सरिया देवी जबकि पति का नाम धनपत राम बताया जाता है. उक्त महिला योगापट्टी थाने के बथुवरिया गांव की बताई जाती है.इस बात की जानकारी रेलवे थानाध्यक्ष बेतिया ने दी.