
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के सेमरी गांव में सड़क की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान सीओ राहुल कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि सेमरी गांव में अनिल सिंह द्वारा सड़क की सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने जेसीबी मशीन से निर्माण को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटवा दिया। उन्होंने कहा कि अंचल क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीन, सड़क एवं सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमण को लोग स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारी की होगी।




Recent Comments