अनियंत्रित गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर व खलासी

न्यूज़ इनपुट : दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा(सारण): सिवान शीतलपुर एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के बाजितपुर खेलावन बाबा के मंदिर के नजदीक गिट्टी लोड अनियंत्रित ट्रक पलट गई। जिसमें सवार चालक और उपचालक बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि पटना से गिट्टी लोड कर मलमलिया के लिए जा रहा था। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के बाजितपुर के समीप चालक द्वारा संतुलन खो देने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे को ध्वस्त करते हुए सड़क किनारे पलट गई।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लिया।तथा ट्रक को सुरक्षित रखने हेतु चौकीदार को तैनात कर दिया गया।