दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के चैनपुर में दो बाइकों की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में एक तरफ से छपरा के मुसहरी गांव निवासी स्व मुकुर्धवज साह का 47 वर्षीय पुत्र मेघनाथ साह, मेघनाथ साह की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और दूसरे तरफ से इसुआपुर के डोईला गांव निवासी बनारस महतो का 28 वर्षीय पुत्र बलिराम महंतों, बलिराम महंतों की 25 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी और 5 वर्षीय आयन कुमार हैं।  बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार अपने अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे कि दोनों बाइक की टक्कर हो गई।