कामेश्वर सिंह मुन्ना और तारकेश्वर सिंह को लोजपा (रा.) के प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी

छपरा। कामेश्वर सिंह मुन्ना और तारकेश्वर सिंह को लोजपा (रा.) के प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आशय का पत्र बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजू तिवारी ने जारी कर किया है।कामेश्वर सिंह मुन्ना गत विधानसभा चुनाव में लोजपा केएकमा विधानसभा और तारकेश्वर सिंह बनियापुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे हैं।उक्त दोनों प्रत्याशी गत विधानसभा चुनाव में मजबूत स्थिति में थे। अब दोनों को पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी दिया है। कामेश्वर सिंह मुन्ना ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के प्रति आभार जताया है और कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा और विश्वास जताया है,उस पर खरा उतरने की कोशिश करूगा।एकमा विधानसभा क्षेत्र की जनता के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सबके प्रेरणास्रोत स्व रामविलास पासवान के सपनो के अनुरूप कार्य करेंगे।