सारण:5वीं जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का लिखित परीक्षा में शामिल हुए 2600 छात्र – छात्राएं
अमनौर /सारण
5वीं जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों के बीच लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. राजकीय इन्टर काॅलेज में रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 650 छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया. समाजिक कार्यकर्ताओं , बुद्धिजीवियों व सक्रिय शिक्षकों के पहल से आयोजित परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. उक्त लिखित परीक्षा दो घंटे के समय के साथ 100अंकों के सभी ऑबजेक्टीव प्रश्न दिये गये थे. आयोजक मंडल के सचिव शशिकांत ने बताया प्रतिभा खोज इस प्रतियोगिता में छात्रों को चार ग्रुपों में बांटा गया था. जिसमें ग्रुप A में मैट्रीक पास छात्र , B में दशवी क्लास , C में नवम वर्ग के छात्र व D में वर्ग 6से 8 तक के छात्र व छात्राओं को शामिल किया गया था. जिसके लिए अमनौर सहित मकेर , परसा , भेल्दी व मढौरा में सेंटर स्थापित किए गए थे. सभी केन्द्रों पर कुल 2600सौ छात्र शामिल हुए थे. जिले में इस तरह का आयोजन पिछले पांच सालों से की जा रही है. उक्त परीक्षा के दौरान जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजा जी राजेश मौके पर पहुंच निरीक्षण किया. तथा ऐसे आयोजन को सराहा कहा ऐसे आयोजन से छात्र छात्राओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा होगी. कमिटी के अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद ने कहा कि उक्त परीक्षा का परिणाम व पुरुस्कार वितरण 25 दिसम्बर को भेल्दी में किया जाएगा. उक्त मौके पर अमनौर थाना के एएसआई घनश्याम सिंह, तनवीर आलम, नवीन पुरी, दिलीप तिवारी, पप्पू कुमार, शुभम कुमार सिंह, सुजय शर्मा, कुंदन तिवारी, विजय कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे.




Recent Comments