Θ बेतिया – गौनाहा:– *जंगली जानवर से परेशान किसान*
✍ साम होते ही चढ़ जाती बेचैनी, कहीं फसल को खा न जाए जंगली जानवर।
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
जंगल से सटे उपजाऊ जमीन पर खेती कर आपने परिवार की परवरिश कर रहे किसान साम होते ही जान हथेली पर रख कर चले जाते जंगल किनारे स्थित अपने लगी फसल की सुरक्षा करने । रात भर आँखे जानवर पर टिकाऐ रहते है अंचल क्षेत्र के अधिकतर किसान ।
आए दिन जंगली जानवरों के उत्पाद व फसलो की नुकसान के साथ साथ जानवरो का किसानो पर हुऐ हमलो से भयभीत रहते हैं थरूहट क्षेत्र के किसान ।
कई गांव के गुमस्ता के साथ लोगो ने बताया की यहाँ के जंगलो से झुंड के झुंड जंगली जानवर निकल कर आते है और लगी फसल को काफी नुकसान पहुंचाते है । कई बार जानवरों से अपनी फसल बचाने गये किसान जंगली जानवरों के हमले से कुछ तो गंभीर रूप घायल तो कितने किसान मर चुके है । किसानो की भरी आँखो से निकलती आँशु कहती है कि यहाँ के किसान जानवरों से कितने त्रस्त है ।
किसानों के साथ विभाग की बेरूखी भी देखिए। जानवरों के द्वारा हुआ फसल नष्ट का आवेदन किसान से मांगा जाता है । लेकिन आवेदन लेने के बाद विभाग के द्वारा हर साल फसल नष्ट होने का मुआवजा के रूप मे कुछ रूपया देकर सिर्फ कोरम पुरा किया जाता है।
*अंचल क्षेत्र के कई दर्जन गांवों है प्रभावित*
महुई पंचायत के:- बनहवा परसा, महुअवा, बैरिया, सोनबरसा।
मटीयरीया पंचायत के:- सिरसिया, शेरपुर, टहकौल।
सिठी पंचायत के:- मंडीहा, फचकहर, बखरी।
रुपौलिया पंचायत के:- बजनी, हरकटवा, जमौली, पिरारी।
गौनाहा पंचायत के:- मंगुराहा।
दोमाढ पंचायत के:- महायोगिन, बलबल, बिशनपुरवा, धर्मपुर,कैरी, खैरवाटोला, परसा।
धमौरा पंचायत के:- एकवा, प्रसौनी, ईमीलीया टोला, भवानीपुर, खैरटीया, भतुजला, बेतहनीया, लक्ष्मीपुर।
जमुनीया पंचायत के:- देवाढ, कांटा टोला, गबनाहा, जमुनीया, बेदौली, प्रेम नगर, गेंहरिया, भवानीपुर गांव के किसान जंगली जानवरो से है परेसान ।
*2017 के लास्ट तक घायलों की सूची*
धमौरा पंचायत के भवानीपुर गांव निवासी मुन्ना के भाई को व भटनी गांव निवासी रामप्रसाद महतो को फसल की रखवाली करते वक्त भालुओं ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। उनकी जान जाते जाते बची। अब तक जंगली जानवरों के चपेट में आने वाले माहुई पंचायत के महुआ निवासी शिवचंद्र महतो को अपने फसल की सुरक्षा में भालू ने लहूलुहान कर दिया था। मटीयरीया पंचायत के सिरसिया निवासी लखन राम अपने गन्ने की फसल को घूम घूम कर मुआयना कर रहे थे तभी भालू के हमले में अपने हाथ को गवां बैठे। सोनबरसा निवासी खेदनी देवी को दो जोड़ी भालू ने हमला बोल जख्मी कर दिया। वही सिरसिया निवासी जय नारायण महतो को भालू ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था वह जंगल किनारे अपनी लगी फसल की रखवाली कर रहे थे।




Recent Comments