संस्कार भारतीगाजियाबाद की मासिक गोष्ठी समपन्न
#लाल बिहारी लाल
गाजियाबाद
संस्कार भारती की मासिक संगोष्ठी मे भोजपुरी केशलाका पुरुष आचार्य पाण्डेयकपिल के श्रद्धांजलि दी गई। इसअवसर पर संस्कार भारती के जे.पी. द्विवेदी, मुख्य अतिथि पूर्वाञ्चल भोजपुरी महासभाके अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और भोजपुरी कवि मनोज भावुक सहित दर्जनों साहित्यप्रेमियों ने आचार्य पाण्डेय के चित्र परमाल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हिन्दी और भोजपुरी के मिलन रुपी संगम यादगार बन गया। आने वाले 25 दिसंबर को भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय जी के जन्मदिन भी कवियो द्वारा मनाने की बात हुई। कविजयशंकर प्रसाद द्विवेदी आचार्य पाण्डेय कपिल के व्यक्तित्व आ कृतित्व पर अपनी बातरखी और भोजपुरी गीत “अन्हरिया मे हलचल भइल” से अटल जी और महामना मालवीय जी के आपनकाव्यांजलि दी । गोष्ठी मे करीब दो दर्जन कवियों नेअपनी-अपनी काव्य सरितामे सभी को सराबोर किया।
कविमनोज भावुक आचार्य पाण्डेय कपिल के साथ अपने अनेक संस्मरणों की चर्चा की । उनके“जीभ बेचारी का करी “आचार्य पाण्डेय कपिल को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के समकक्ष बतलाया । उसके बाद अपनी गजल “तनितनि” से सभी श्रोताओं का मन मोहनें मे सफल रहे । मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव जीअपने भोजपुरी गीत से सभी को गुदगुदाया । अंत मे गोष्ठी के अध्यक्षहिन्दी के वरिष्ठ कवि महेश सक्सेना जी अपने गीतऔर गजल से गोष्ठी को चरम पर पहुंचाया। गोष्ठी के सफल संचालन अदरणीया डॉ तारागुप्ता अंत तक सभी श्रोताओं को बांधने में कामयाब रही। कूल मिला के संस्कार भारतीकी यह गोष्ठी बहुतों दिनों तक सभी के जेहन मे बसी रहेगी।





Recent Comments