सीवान : मुफ्फसिल थाना के पूर्व थाना प्रभारी का निधन
 
#वर्तमान में मंझौल में थे एसडीपीओ के पद पर 

प्रवेज़ अख्तर/सिवान
सिवान 
सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना के पूर्व थाना प्रभारी व वर्त्तमान में बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल में पदस्थापित एसडीपीओ  वशिमुल हक का निधन बुधवार की देर रात
पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया।रात 8:30 में उन्होंने अंतिम सांस ली। 
बतादे की बुधवार की अहले सुबह उन्हें पेट में दर्द  हुआ था पेट दर्द की शिकायत पर मंझौल अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें स्थानिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया था बाद में स्तिथि को गम्भीर देखते हुये चिकित्सको ने उन्हें पटना रेफर कर दिया था और बुधवार की देर रात 8:30 बजे उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।उधर उनके आकस्मिक निधन पर मुफ्फसिल थाना के वर्तमान थाना प्रभारी अभिजीत कुमार सिंह ने शोक ब्यक्त करते हुऐ कहा एसडीपीओ वशिमुल हक के कार्यो की सराहना इलाके से कभी भुलाई नही जा सकती एक अच्छे व ईमानदार पुलिस कर्मी के रूप में उनकी एक अलग पहचान थी। इस दुःख की घड़ी में भगवान उनके परिजनों को हिम्मत दें।