सारण :चंचलिया पंचायत में यूपी से पहुंची 17 स्वछताग्रही,घर-घर शौचालय बनवाने के लिए लोगो को कर रहा है जागरूक
#एसडीओ,डीसीएलआर,बीडीओ,बीईओ ने किया स्वछताग्रही के साथ बैठक

#सुरभि तिवारी
तरैया:04अप्रैल 2018:
प्रखण्ड के 13 पंचायतो में चंचलिया एक ऐसा पहला पंचायत है जो ओडीएफ घोषित होने जा रहा है।इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर से 17 महिला स्वछताग्रही पहुँच चुकी है।जो मध्य विद्यालय भलुआ शंकर डीह में ठहरी है।बुधवार को एसडीओ संजय कुमार राय, डीसीएलआर सुनील कुमार,बीडीओ राकेश कुमार सिंह,बीईओ अशोक कुमार व अन्य पदाधिकारियो ने स्वछताग्रही के साथ बैठक किया।जिसमें एक सप्ताह के अंदर चंचलिया पंचायत को ओडीएफ घोषित करने के लिए रणनीति तैयार किया गया।स्वछताग्रहियो ने कहा हमलोग 498 पंचायत ओडीएफ घोषित करके आये है।गाँधी जी के सत्याग्रह की तरह हमारा स्वछताग्रह कार्यक्रम चल रहा है।एसडीओ, डीसीएलआर और बीडीओ ने पंचायत का भ्रमण कर शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।पदाधिकारियो ने कहा 80% शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।शेष वंचित लोगो को शौचालय निर्माण के लिए यूपी से आई महिला स्वछताग्रही उन्हें घर -घर जाकर प्रेरित कर रही है।साथ मे मुखिया सीमा कुमारी गुप्ता भी अपने पंचायत को ओडीएएफ घोषित करने के लिए लोगो को स्वछताग्रही के साथ प्रेरित कर रही है।