दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मैनाटांड़/इनरवा:- प्रखंड अंतर्गत झोलाछाप डॉक्टर कर रहे लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़
गांवों तथा कस्बों में इन दिनों झोलाछाप डाक्टरों की भरमार लगी हुई है । इन फर्जी डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । गांव तथा कस्बों में बिना किसी डिग्री तथा रजिस्ट्रेशन के झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक धड़ल्ले से चला रहे हैं ।जिन पर विभाग की नजर तो पड़ती है।लेकिन इतना सब जानते हुए भी विभाग अनदेखा बन रहा है।जिसका खामियाजा आम जनमानस को अपनी जान गवा कर भुगतना पड़ता है।
जिसके पास ना तो क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन है और ना ही कोई मेडिकल सर्टिफिकेट । फिर भी अपने आप को डॉक्टर बता कर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है । क्लीनिक के साथ-साथ मेडिकल स्टोर भी संचालित कर रहा है । जिस पर विभिन्न प्रकार की अवैध दवाएं बेची जाती हैं। यही नहीं यह फर्जी डॉक्टर अपनी क्लीनिक पर ही अपने से ऑपरेशन भी कर देते हैं। जिससे मरीजों की जिंदगी दांव पर लगी रहती है।