•संयुक्त अरब इमारात समर्थित सैनिकों का यमन के दक्षिणी शहर अदन शहर पर क़ब्ज़ा

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब इमारात के समर्थित सैनिकों ने मंगलवार को यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी के लड़ाकों से भीषण झड़पों के बाद, उत्तरी अदन के दारे साद क्षेत्र में राष्ट्रपति हाऊस के भीतर मंसूर हादी के मंत्रीमंडल के सदस्यों को अपने घेरे में ले लिया है।

यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी इस समय सऊदी अरब में रह रहे हैं किन्तु यमन के प्रधानमंत्री अहमद बिन दग़र अपने मंत्रीमंडल के कुछ मंत्रियों के साथ अदन में राष्ट्रपति भवन में हैं।

यह ख़बर भी पढे…•मोतिहारी:अरबिंद कुमार पांडेय के हत्या के मामले में चार को आजीवन कारावास

दक्षिण स्थानांतरण परिषद के लड़ाकों का उत्तरी अदन पर नियंत्रण है। दक्षिण स्थानांतरण परिषद के लड़ाकों को संयुक्त अरब इमारात का समर्थन प्राप्त है और वह अदन की स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं। अदन में होने वाली झड़पों में अब तक 220 से अधिक लोग हताहत और घायल हो चुके हैं। अदन में रविवार से झड़पें शुरु हुई हैं।

यमन में होने वाले हालिया परिवर्तनों से पता चलता है कि यमन पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त अरब इमारात और सऊदी अरब में बहुत अधिक मतभेद पाए जाते हैं। इनमें से हर देश दूसरे को यमन से निकालने के प्रयास में है। •न्यूज स्रोत से पढ़ें..