शराब के साथ दो धंधेबाज धराये, लग्जरी कार सहित 226 लीटर शराब और वीयर जब्त


बिदुपुर(वैशाली)।  थाने की पुलिस ने बीती रात्रि सोमवार को रात्रि गस्ती के दौरान लग्जरी कार पर शराब डिलीवरी करने जा रहे धंधेवाज को पकड़ा।कार से 226 लीटर शराब और वीयर बरामद किए गए। पुलिस ने अलग अलग जगहों से छापेमारी कर दो  धंधेवाज को शराब के साथ गिरफ्तार किया।
मामले में थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि बीती रात्रि गस्ती पुलिस को भनक लगी की मायाराम हाट के रास्ते लग्जरी कार से शराब डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही है।जिसके बाद एसआई राजकिशोर चौधरी और डीएपी बल ने कार को पकड़ा।कार में रोहित कुमार,और रॉबिस कुमार को पकड़ा गया जो शराब और वीयर लेकर जा रहे थे।वही मायाराम हाट से ही अलग अलग दो दुकानों से शराब पकड़ी गई जिसमें रणवीर कुमार पकड़ा गया और एक भाग निकला।एक अन्य धंधेवाज कौशल सिंह को भी पुलिस ने बीती रात्रि शनिवार को शराब की कई बोतल के साथ गिरफ्तार की।