पानापुर(सारण)जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे भोरहा पंचायत के लोगो की सुरक्षा हेतु जिला पार्षद अर्चना सिंह ने बीडीओ को एक आवेदन देकर साईफन लगाने की मांग की है । बीडीओ को दिए आवेदन में उन्होंने भोरहा पंचायत के वार्ड संख्या एक मे शिवपूजन राय एवं सकलदेव राय के घर के पास साईफन लगाने की मांग की है ताकि जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके ।