
🔊मेलोडी म्यूजिक के रिदम में सारण-गीत के गीतकार व युवा पत्रकार पारितोष श्रीवास्तव का हुआ इंगेज्मेट
❤मारूति नंदन वाटिका में रिंग सेरेमनी के साक्षी बने साहित्यवेता व राजनेता
छपरा (सारण )
मारूति नंदन वाटिका छपरा पारिजात गुलाब चमेली प्रजाति के सुगंध के मह मह है । गोया,नंदन कानन हो। वेस्टर्न व इंडियन म्यूजिक रिदम में वातावरण को मादकता प्रदान कर रहा था । शुक्रवार को अपराह्न करीब1बजे शेरवानी चपकन में पत्रकार पारितोष एवं आंग्ल विदूषी कुमारी रश्मि वर्मा गुलाबी जोड़े में हौले हौले हाल मेंं फिर स्टेज पर पारिवारिक कुटुंबियों मित्रों व सहेलियों सहित रौनक अफरोज हुए तालियों की गूंज से हाॅल कोरस सहित कोर्निश करने लगा। ‘वक्रतुण्डो महाकायः’,ऊँ हरि हि ऊँ स्वतिःइंर्दो वैदिक मंत्रोच्चार सहित लोकाचार वर-वधू पूजन संपन्न हुआ। ज्योंही पारितोष एवं रश्मि रू-ब-रू हुए आँखे चार हुईं पलकें नीचे झुकीं कैमरे और मोबाइल की चमक में दोनों की मुस्कान व एक-दूसरे के अंगुठियाँ दोनो के आंगुली में पैबस्त हुए । सारण गीत के गायक राजीव लोकगीत गायिका वैष्णवी पाठक’दुल्हे का सेहरा सुहाना लगत है,छू लेने दो नाजुक होंठो को,अंखियों के झरोखे से’जैसे गीतों से वाह-वाही लूटीं। सारण के वरिष्ठ पत्रकार राणा परमार अखिलेश ने पारिवारिक जनों के साथ सुखी समृद्ध व चिरंजीव होने का आशीर्वाद दी। विनय बेताबी,अरूण बिहारी मोरपिया,राकेश शांडिल्य, कमलेश राय,डाक्टर सुनील कुमार सहित सैकडों साहित्यवेता ओं राजनेताओं कलाकारों ने उपहार सहित शुभकामनाएं देते हुए रिंग सेरेमनी को यादगार बनाईं।




Recent Comments